Roop Kumar Rathod Watan Walo (Indian/Soundtrack Version) Скачать
Roop Kumar Rathod
Watan Walo (Indian/Soundtrack Version)
Текст песни
वतन वालो वतन ना बेच देना
ये धरती, ये गगन ना बेच देना
शहीदों ने जान दी है वतन के वास्ते
शहीदों के कफ़न ना बेच देना
दोस्तों, साथियों हम चले, दे चले
अपना दिल, अपनी जाँ
ताकि जीता रहे अपना हिंदुस्ताँ
हम जिए, हम मरे इस वतन के लिए
इस चमन के लिए
ताकि खिलते रहे गुल हमेशा यहाँ
दोस्तों, साथियों...
(दोस्तों से मिलो दोस्तों की तरह)
(दुश्मनों से मिलो दुश्मनों की तरह)
(जीना क्या, मरना क्या, बुज़दिलो की तरह?)
(कह रहा ये वतन, ये जमीं, आसमाँ)
माँओ ने अपने बेटे दिए नौजवाँ
सोचकर और क्या
ताकि जीता रहे अपना हिंदुस्ताँ
(मातृभूमि का दिल तू नहीं तोड़ना)
(देश के दुश्मनों को नहीं छोड़ना)
(मरना-जीना तुझे इस वतन के लिए)
(फ़र्ज़ अपना निभा दे आवन के लिए)
नाज़ तुम पे करे ये जमीं, आसमाँ
देते हैं ये दुआ
ताकि जीता रहे अपना हिंदुस्ताँ
(नि सा नि सा, ग रे सा रे)
(नि सा रे, ग रे सा रे)
(नि सा नि सा, ग रे सा रे)
(नि सा रे, ग रे सा रे)
(देश के नाम अपनी जवानी लिखी)
(ये जवानी है क्या, ज़िंदगानी लिखी)
(बस यहाँ तक की हमने कहानी लिखी)
(अब लिखो इसके आगे की तुम दास्ताँ)
अब लिखो इसके आगे की तुम दास्ताँ
फ़र्ज़ कर दो अदा
ताकि जीता रहे अपना हिंदुस्ताँ
दोस्तों, साथियों हम चले, दे चले
अपना दिल, अपनी जाँ
ताकि जीता रहे अपना हिंदुस्ताँ