logo MP3
head_logo

Mukesh Koi Jab Tumhara Hriday Tod De Скачать

main img

Mukesh

Koi Jab Tumhara Hriday Tod De

27 Прослушиваний
03:33
Все треки Mukesh
Слушать
Скачать песню

Текст песни

कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे
तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे
तब तुम मेरे पास आना, प्रिये
मेरा दर खुला है, खुला ही रहेगा तुम्हारे लिए
कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे

अभी तुम को मेरी ज़रूरत नहीं
बहुत चाहने वाले मिल जाएँगे
अभी रूप का एक सागर हो तुम
कँवल जितने चाहोगी, खिल जाएँगे

दर्पण तुम्हें जब डराने लगे
जवानी भी दामन छुड़ाने लगे
तब तुम मेरे पास आना, प्रिये
मेरा सर झुका है, झुका ही रहेगा तुम्हारे लिए
कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे
तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे

कोई शर्त होती नहीं प्यार में
मगर प्यार शर्तों पे तुमने किया
नज़र में सितारे जो चमके ज़रा
बुझाने लगी आरती का दीया

जब अपनी नज़र में ही गिरने लगो
अँधेरों में अपने ही घिरने लगो
तब तुम मेरे पास आना, प्रिये
ये दीपक जला है, जला ही रहेगा तुम्हारे लिए
कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे
तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे

На странице доступен трек Koi Jab Tumhara Hriday Tod De от Mukesh. Слушайте онлайн или загрузите в один клик бесплатно на свое устройство.