Meghna Mishra Main Kaun Hoon Скачать
Текст песни
कोई ये बता दे मैं हूँ कहाँ
कोई तो बता दे मेरा पता
सही है के नहीं मेरी ये डगर
लूँ के नहीं मैं अपना ये सफ़र
डर लगता है सपनों से, कर दे ना ये तबाह
डर लगता है अपनों से, दे दे ना ये दग़ा
मैं चाँद हूँ या दाग हूँ
मैं राख़ हूँ या आग हूँ
मैं बूँद हूँ या हूँ लहर
मैं हूँ सुकूँ या हूँ कहर
कोई ये बता दे मैं कौन हूँ
क्यूँ हूँ मैं क्या हूँ मैं कौन हूँ
यकीं है के नहीं, खुदपे मुझको क्या
हूँ के नहीं मैं, है फरक पड़ता क्या
किसके कंधों पे रोऊँ, हो जाये जो खता
किसको राहों में ढूँढूँ, खो जाये पता
मैं चाँद हूँ या दाग हूँ
मैं राख़ हूँ या आग हूँ
मैं बूँद हूँ या हूँ लहर
मैं हूँ सुकूँ या हूँ कहर
मैं सच कहूँ या चुप रहूँ
दिल खोल दूँ या तोड़ दूँ
मैं हद करूँ या बस करूँ
मैं ज़िद करूँ या छोड़ दूँ
मैं चाँद हूँ या दाग हूँ
मैं राख़ हूँ या आग हूँ
मैं बूँद हूँ या हूँ लहर
मैं हूँ सुकूँ या हूँ कहर
मैं कौन हूँ