Maan Panu I’m Done. (I-Popstar: Vol. 1) Скачать
Maan Panu
I’m Done. (I-Popstar: Vol. 1)
Текст песни
दिल में अब कोई ख़याल भी नहीं है
तेरे जाने का मलाल भी नहीं है
मुंतज़िर मैं था जो तेरे आने का
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
मन में मेरे अब सवाल ही नहीं हैं
हुआ ये कोई कमाल भी नहीं है
जीत गया तुझे भूल के मैं ऐसे, जैसे
ज़िंदगी में कोई हार ही नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
तेरे जाने का मलाल भी नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं...
तेरी तरफ़ नज़र मुड़ी
तो देखा है कोई बगल में तेरे (हाँ, तेरे)
तेरी नज़र (तेरी नज़र) से जो मिली मेरी नज़र
तो देखा है नूर चेहरे पे तेरे
तुझे बुलाने को आवाज़ ही नहीं है
तुझे बताने को अल्फ़ाज़ ही नहीं हैं
बुझ रही है ये शम्मा मेरे हाथों में
इसे जलाने को अब आग भी नहीं है
ज़िंदगी ये अब बेज़ार भी नहीं है
मेरी आँखों में तो प्यार ही नहीं है
दिल ये ख़ुश है हवाओं से, दुआओं से
अभी आई कोई बहार भी नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
तेरे जाने का मलाल भी नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
दिल में अब कोई ख़याल भी नहीं है
तेरे जाने का मलाल भी नहीं है
मुंतज़िर मैं था जो तेरे आने का
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
मुंतज़िर मैं था जो तेरे आने का
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है
तेरे जाने का मलाल भी नहीं है
अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं...
Треки от исполнителя