logo MP3
head_logo

Ikka Interview Скачать

main img

Ikka

Interview

66 Прослушиваний
05:54
Все треки Ikka
Слушать
Скачать песню

Текст песни

वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़) huh, कुछ रखे राज़

वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़)

बचपन में शरारती, पढ़ाई में कमज़ोर था
अपने घर में चोरी करता, छोटा-मोटा चोर था
चोरी करके लेता मैं comics और खिलौने था
माँ थी बड़ा मारती और काम मेरा रोना था

पिता जी पीकर आते रोज़ ही शराब
अच्छी-खासी नही थी, थी ज़िन्दगी खराब
रोज़ की लड़ाई माँ-बाप की मैंने होते देखी
कमरा बंद करके माँ अपनी मैंने रोती देखी

अंडा फ़ट्टी, ਕੱਲੀ ਜੋਟਾ, लट्टूबाज़ पूरा था
देखता था cartoon मैं, उसके बिन दिन अधूरा था
दोस्त-यार, घर से बाहर देर रात रहता था
"ये ही मेरे भाई लोग," उनसे मैं ये कहता था

कई बार बदला घर, मेरे यार दोस्त छूट गए
टिंकू के साथ जो सपने देखे वो सारे टूट गए
नयी जगह, नये दोस्त, रास नही आती थी
"एक दिन अच्छा आएगा", ये माँ मुझको समझाती थी

रोज़ था मैं सोचता, काश होता इसकी-उसकी तरह
होती गाड़ी, एक पालतू कुत्ता और एक घर बड़ा
आठवी में fail, घर वालों को बोला, "मैं pass है"
दो साल बोला झूठ, कहा, "नौवी मेरी class है"

पकड़ा गया, घर वालों का नाम बदनाम किया
लानत है मेरी ज़िन्दगी, ना कोई अच्छा काम किया
Huh, ना कोई अच्छा काम किया

Yeah, वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़) huh, कुछ रखे राज़

वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़)

फ़िर आया मेरी ज़िन्दगी में Hip-Hop
बाकी सब डूब गयी, यही थी अकेली hope
गरीब था, करे दो-चार हज़ार के लिए promotion job
नकली पहने FUBU, Rocawear मैंने Sean John
Walkman जेब में, headphones कानों पर
करता ये अकेला perform मैं Eminem के गानों पर
दिया मेरा साथ जिसने वो थी मेरी बड़ी बहन
मेरी थी कहानी जैसे 50 Cent का "Many Men"

Relative सारे जलते थे, प्यार ना कोई करता था
जितनी भी थी मुश्किलें, सामना मैं करता था
फ़िर मिला Lil Golu, उसने मिलवाया Raftaar से
हम तीनो का था crew, और यही सच्चे यार थे
Studio में जाते थे, धक्के रोज़ खाते थे
काम नही बनता था, खाली हाथ आते थे
उम्मीद पे थे कायम हम, लगा डाला सारा दम
फ़िर भी ना बात बनी, जितना किया उतना कम

एक दिन Honey Singh ने notice किया हम को
भाई ने studio में बुलाया हम सब को
मिले भाई से तो पता चला हम थे कितने बड़े wannabe
दिखाई भाई ने हमें video जब Badshah की
हम पर किया काम, दिए नाम हम तीनों को
सबके मुँह बंद, था शक जिन-जिन को
भाई ने बनाया हमें "माफ़िया मुंडीर"
देखी हमने साथ में एक बड़ी तस्वीर

फ़िर हुआ कुछ ऐसा, मैंने छोड़ दिया crew
ये नहीं बताऊँगा कि छोड़ा मैंने क्यूँ
Huh, छोड़ा मैंने क्यूँ?

Yeah!

वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़) huh, कुछ रखे राज़

वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़) Yeah, yeah, yeah

फ़िर मिला Adx, उसने मिलवाया गौरव जी से मुझे
गौरव जी ने पूछा कि क्या बनना चाहते हो? क्या चाहिए तुझे?
मैंने बोला कि मुझको बनना rapper है
सब ठीक-ठाक, मुझको बनना सबसे better है

निकाला गाना ९२२, सूरत मेरी T.V. पर आई
सोचा अब हो गयी यारों की full चढ़ाई
पर क्या पता मुझको अभी struggle कितना बाकी है
एक गाना आना बाहर बिल्कुल भी नाकाफ़ी है

फ़िर मिले JSL मुझे पाजी
उन्होने बनाया Ikka को Ikka से Mr. Haanji
"Main Fan Bhagat Singh Da" lyrically nominate
Diljit, Ikka, JSL, पंजाब किया dominate

आज गाड़ी भी है, पालतू कुत्ता और एक अच्छा घर है
पिता जी का पीना दारू, अब बीता कल है
मम्मी-पापा खुश, क्यूंकि उनके बेटे का नाम है
आज अपनी मेहनत से जीता मैंने पहला इनाम है

ये थी मेरी कहानी
समय कहीं ना कहीं एक इक्का है
Yeah, उम्मीद, मेहनत
Huh, let's go
Yeah, yeah, yeah, yeah
Yeah, yeah, yeah, yeah
Okay, repeat

वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़) huh, कुछ रखे राज़

वैसा था मेरा कल, ऐसा है मेरा आज
कुछ दिए खोल, मैंने कुछ रखे राज़
(कुछ रखे राज़) मैंने कुछ रखे राज़
(मैंने कुछ रखे राज़)

На странице доступен трек Interview от Ikka. Слушайте онлайн или загрузите в один клик бесплатно на свое устройство.