logo MP3
head_logo

Altaf Raja Aankhen Hi Na Royee Скачать

main img

Altaf Raja

Aankhen Hi Na Royee

89 Прослушиваний
06:01
Все треки Altaf Raja
Слушать
Скачать песню

Текст песни

वो क्या जाने प्यार के नाजुक रिश्तों की गहराई को
मेरी आँखों ने झेला है रातों की तनहाई को
मेरे दिल हालत क्या है, मैं जानू या दिल जाने
मेरे अलावा कौन बताए जा के उस हरजाई को

आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है

हमने तेरी ख़ातिर अपना, सजना
हमने तेरी ख़ातिर अपना चैन सुकून भी खोया है

दर्द को ज़ाहिर करने से तो दर्द का सहना ही अच्छा है

अपनी ही रुसवाई होगी, कुछ ना कहना ही अच्छा है
कौन है अपना इस बस्ती में, किससे दिल का भेद बताएँ
ओ हरजाई, तेरे बारे में चुप रहना ही अच्छा है

किससे कहें? कैसे ये कहें?
कि तू सजना हरजाई है
किससे कहें? कैसे ये कहें?
कि तू सजना हरजाई है

तुझको तो कोई फ़र्क नहीं होनी अपनी रुसवाई
तुझको जज़्बातों से क्या? सजना
तुझको जज़्बातों से क्या, तेरा ज़मीर तो सोया है

आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है

आँखों में उदासी छाई है, होंठों पे हँसी का नाम नहीं

रातों में भी मुझको चैन नहीं, दिन में भी मुझे आराम नहीं
है मौत से बत्तर ग़म तेरा, दो जफ़ की तरफ़ है घर मेरा
आँगन में जुदाई के लम्हें बिखरे हैं, गुलाबी शाम नहीं

खुशियों का तो अब काम नहीं बस चारों तरफ़ तनहाई है

हाए, मार ही डाला क्यूँ ना था जी मौत से बुरी जुदाई है
तूने तेरे हाथों को, सजना
तूने तेरे हाथों को मेरे खून से धोया है

आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है

दिल में रह के अपना कह के, दिल में आग लगाई है

उसने पराए घर में जा के अपनी सेज सजाई है
अब वो साथ नहीं है मेरा साथ निभाने को
मेरे आँसू साथ हैं मेरे, उसके साथ खुदाई है

कभी जो अपना कहती थी वो यारों आज पराई है
कभी जो अपना कहती थी वो यारों आज पराई है
हाए, दिल लगाने की सजा क्या खूब मैंने पाई है
अपने अश्कों से अपना, सजना
अपने अश्कों से अपना खुद दामन मैंने भिगोया है

आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
हमने तेरी ख़ातिर अपना, सजना
हमने तेरी ख़ातिर अपना चैन सुकून भी खोया है

आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है
आँखें ही ना रोई हैं, दिल भी तेरे प्यार में रोया है

На странице доступен трек Aankhen Hi Na Royee от Altaf Raja. Слушайте онлайн или загрузите в один клик бесплатно на свое устройство.