Mohammed Rafi O Duniya Ke Rakhawaale Скачать
Mohammed Rafi
O Duniya Ke Rakhawaale
Текст песни
भगवान, भगवान
भगवान, भगवान
ओ, दुनिया के रखवाले, सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
ओ, दुनिया के रखवाले, सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
आस निराश के दो रंगों से दुनिया तूने सजाई
नैय्या संग तूफान बनाया
मिलन के साथ जुदाई
जा देख लिया हरजाई
हो, लुट गई मेरे प्यार की नगरी
अब तो नीर बहा-ले
अब तो नीर बहा-ले
ओ, अब तो नीर बहा-ले
ओ, दुनिया के रखवाले, सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
आग बनी सावन की बरखा
फूल बने अंगारे
नागिन बन गई रात सुहानी
पत्थर बन गए तारे
सब टूट चुके हैं सहारे
ओ, जीवन अपना वापस ले-ले, जीवन देने वाले
ओ, दुनिया के रखवाले
चाँद को ढूँढे पागल सूरज
श्याम को ढूँढे सवेरा
मैं भी ढूँढू "उस प्रीतम को हो ना सका जो मेरा"
भगवान भला हो तेरा
ओ, किस्मत फूटी आस ना टूटी
पाँव में पड़ गए छाले
ओ, दुनिया के रखवाले
आ... आ... आ...
महल उदास और गलियाँ सूनी
चुप-चुप हैं दीवारें
दिल क्या उजड़ा? दुनिया उजड़ी
रूठ गई हैं बहारें
हम जीवन कैसे गुज़ारें?
हो, मंदिर गिरता फिर बन जाता
दिल को कौन संभाले?
ओ, दुनिया के रखवाले, सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
ओ, दुनिया के रखवाले
रखवाले... रखवाले... रखवाले... रखवाले...