Hemant Kumar Jane Woh Kaise Log The Скачать
Hemant Kumar
Jane Woh Kaise Log The
Текст песни
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला

हमने तो जब कलियाँ माँगी, काँटों का हार मिला

ख़ुशियों की मंज़िल ढूँढी तो ग़म की गर्द मिली

चाहत के नग़्मे चाहे तो आहें शर्द मिली
दिल के बोझ को दूना कर गया जो ग़म-ख़ार मिला
हमने तो जब कलियाँ माँगी, काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
बिछड़ गया, बिछड़ गया
बिछड़ गया हर साथी, देकर पल दो पल का साथ
किसको फ़ुर्सत है जो थामे दीवानों का हाथ
हमको अपना साया तक अक्सर बेज़ार मिला
हमने तो जब कलियाँ माँगी, काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
इसको ही जीना कहते हैं तो यूँ ही जी लेंगे

उफ़ ना करेंगे, लब सी लेंगे, आँसू पी लेंगे
ग़म से अब घबराना कैसा, ग़म १०० बार मिला